HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

घर में घुसकर रिटायर्ड तहसीलदार पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

कोरबा। बेंदरकोना गांव में रिटायर्ड तहसीलदार से घर में घुसकर मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पहले आरोपी मौके पर दो बार आग लगा चुके हैं।
सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बेंदरकोना में पिछली रात हुई एक घटना में पूर्व तहसीलदार शिव नारायण सिंह घायल हो गए। रायपुर में एक वैवाहिक समारोह के बाद जब वे अपने घर लौटे तो यहां पर पहले से छिपकर बैठे हुए दीपक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं पहचाने जाने के डर से उसके 2 साथी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर यहां काम करने वाले युवक हरकत में आए, जिन्होंने मौके पर बचाव किया। बाद में अन्य ग्रामीणों और पुलिस को खबर दी गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी उन्नति देखकर कुछ लोगों को जलन हो रही है। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी होने पर अपराध दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।