HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

31 मार्च को लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांति मार्च

कोरबा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय अयोग्यता के विरोध में देशभर में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांति मार्च निकाला जा रहा है। अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा में भी लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति जुलूस का आयोजन 31 मार्च शुक्रवार को संध्या 6 बजे कोरबा पुराना बस स्टैण्ड से निकाला जावेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस पुराना बस स्टैंड से पावर हाउस मार्ग होते हुए टी.पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में समापन किया जावेगा। उन्होंने जिले के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन-वार्ड-बूथ कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला-जनपद-पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित कांग्रेस प्रकोष्ठ एवं विभाग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने आग्रह किया गया है।